1 Views
Vande Bharat 24 Exclusive
पंजाब बॉर्डर से एक बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा पर एक BSF जवान को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि जवान गलती से गस्त के दौरान पाकिस्तानी सीमा पार कर गया था।
भारतीय जवान की जल्द रिहाई के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग चल रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 182वीं बटालियन के कांस्टेबल पीके सिंह को बुधवार को फिरोजपुर सीमा पार पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में लिया। जवान वर्दी में था और उसके पास उसकी सर्विस राइफल थी। वह किसानों के साथ था, जब वह छाया में आराम करने के लिए आगे बढ़ा और रेंजर्स ने उसे पकड़ लिया।

Author: Harsh Sharma
Journalist
50% LikesVS
50% Dislikes