Punjab

क्या खाप महापंचायत पहलवानों को न्याय दिला पाएगी

वंदे भारत 24 -:  बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन बढ़ता जा रहा है. 1 जून को खाप महापंचायत बुलाई गई है. भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महापंचायत बुलाई है. पहलवान 30 मई को हरिद्वार में अपने मेडल विसर्जित करने गए थे. जिसके बाद टिकैत और अन्य खाप और किसान नेताओं के मनाने पर उन्होंने पदक नदी में नहीं बहाए थे.