Breaking News
पंजाब पुलिस की शर्मनाक करतूत! ASI ने नशे में की फायरिंग, युवक की मौत के बाद शव को नहर में फेंक कर हुए फरार पंजाब में ‘आप’ का संगठन विस्तार: दीपक बाली बने राज्य महासचिव, रोबिन सांपला को मिली जिला सचिव की कमान पंजाब में हैरान करने वाली घटना: आधी रात को अज्ञात लोग JCB मशीनों से ढहा गए आलीशान कोठी पंजाब में आज बजेगा खतरे का सायरन! जानिए आपके जिले में कितने बजे होगा ब्लैकआउट रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट, विजीलेंस की कार्रवाई से बड़ी कंपनियों में हड़कंप बेकरी मालिक से ऐंठे थे 3 लाख रुपये, बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर अब विजिलेंस के शिकंजे में जालंधर में हुआ जोरदार धमाका, जानिए क्या है पूरा मामला गोलियों की आवाज से दहला पंजाब का यह इलाका, पुलिस और तस्करों में मुठभेड़ ATP सुखदेव विशिष्ट की गिरफ्तारी के बाद अब नगर निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर गिरफ्तार नितिन कोहली की ज्वाइनिंग में गैरमौजूद रहे मंत्री मोहिंदर भगत, क्या पार्टी हाइकमान ने बनाई दूरी ?

सरफेस वॉटर प्रोजेक्ट घोटाले की जांच को लेकर विजिलेंस टीम पहुंची जालंधर नगर निगम, महिला एटीपी हुई बेहोश

May 31, 2025 5:52 pm

today in focus

73 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

जालंधर नगर निगम में उस समय हड़कंप मच गया जब विजिलेंस ब्यूरो की टीम एक बार फिर नगर निगम दफ्तर पहुंची। विजिलेंस की इस कार्रवाई से निगम के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस टीम ने सरफेस वाटर प्रोजेक्ट में हुई संभावित धांधली को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान एक महिला एटीपी से पूछताछ के समय उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मौके पर डॉक्टर को बुलाना पड़ा। हालांकि, प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विजिलेंस की टीम ने सरफेस वाटर प्रोजेक्ट से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि इस महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट के तहत भारी गड़बड़ियां और वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। इसी क्रम में नगर निगम के कुछ और अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

नगर निगम में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है, और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special