Breaking News
पंजाब में ‘आप’ का संगठन विस्तार: दीपक बाली बने राज्य महासचिव, रोबिन सांपला को मिली जिला सचिव की कमान पंजाब में हैरान करने वाली घटना: आधी रात को अज्ञात लोग JCB मशीनों से ढहा गए आलीशान कोठी पंजाब में आज बजेगा खतरे का सायरन! जानिए आपके जिले में कितने बजे होगा ब्लैकआउट रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट, विजीलेंस की कार्रवाई से बड़ी कंपनियों में हड़कंप बेकरी मालिक से ऐंठे थे 3 लाख रुपये, बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर अब विजिलेंस के शिकंजे में जालंधर में हुआ जोरदार धमाका, जानिए क्या है पूरा मामला गोलियों की आवाज से दहला पंजाब का यह इलाका, पुलिस और तस्करों में मुठभेड़ ATP सुखदेव विशिष्ट की गिरफ्तारी के बाद अब नगर निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर गिरफ्तार नितिन कोहली की ज्वाइनिंग में गैरमौजूद रहे मंत्री मोहिंदर भगत, क्या पार्टी हाइकमान ने बनाई दूरी ? AAP में शामिल हुए नितिन कोहली, बने जालंधर सेंट्रल प्रभारी; लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जल्द खोलेंगे दफ्तर

28 मई को हटी सिक्योरिटी, 29 को हत्या… सिद्दू मूसेवाला की तीसरी बरसी आज, बदमाशों ने सिंगर पर दागी थीं 27 गोलियां

May 31, 2025 3:41 pm

today in focus

21 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

दिन- 29 मई, 2022। जगह- मानसा का गांव जवाहरके। छह हमलावरों ने कार में जा रहे पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस घटना को आज तीन साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी परिवार और उनके फैंस इंसाफ की आस में बैठे हैं।

पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक गोल्डी बराड़ मुख्य साजिशकर्ता था और उसने हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और कुछ अन्य लोगों की मदद ली थी।

36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने पहले इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन मानसा की अदालत में 24 आरोपितों के खिलाफ 26 अगस्त, 2022 को पहली चार्जशीट दायर की थी।इनमें शामिल जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत खोसा उर्फ मनु को पुलिस ने एनकांउटर में मार गिराया था। मनदीप तूफान व मनमोहन मोहना गोइंदवाल में आपसी लड़ाई में ही मारे गए थे।

पुलिस ने इस मामले में कुल 215 लोगों को गवाह बनाया है। इसमें अब तक 30 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और अदालत में सैकड़ों तारीखें पड़ चुकी हैं।

घटना के समय सिद्धू मूसेवाला के साथ दो दोस्तों गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह की गवाही हो चुकी है और पिता बलकौर सिंह और सुखपाल सिंह की गवाही को लेकर चार जुलाई को सुनवाई है।

सुरक्षा वापस लेने के अगले दिन ही हुई हत्या

पंजाब सरकार ने 28 मई, 2022 को 424 लोगों की सुरक्षा अस्थायी तौर पर हटाई थी, जिसमें सिद्धू मूसेवाला भी शामिल थे। चार्जशीट में बताया गया है कि सुरक्षा हटाने के बारे में कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ को पता चल गया और उसने अपने गुर्गों को फोन पर इसके बारे में सूचना दी।

29 मई को सभी हमलावर बोलेरो में मानसा-सरदूलगढ़ रोड पर होटल में पहुंचे। वहां से गांव मूसा की ओर निकले। इसी दौरान सिद्धू मूसेवाला दोस्तों के साथ थार में वहां से निकले तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special