Breaking News
एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! पंजाब में IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, यहां की गई नई तैनातियां इन्फ्लुएंसर को धमकी देने वाले अमृतपाल सिंह मेहरों पर एक और बड़ी कार्रवाई, साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज किया केस क्या हत्या से पहले अमृतपाल मेहरों ने किया था भाभी कमल कौर से रेप? SSP अमनीत कौंडल ने किए बड़े खुलासे जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कोटली गांव के व्यक्ति की मौत पंजाब में कोरोना से बढ़ीं मौतें, सरकार ने मास्क किया अनिवार्य! कोविड को लेकर एडवाइजरी जारी, जानें पूरी जानकारी Jalandhar पुलिस का सख्त Action, Duggal Chaap मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार जेल में बंद अमृतपाल की टिंडर चैट ने बढ़ाई मुसीबत, अमृत संधू बनकर लड़कियों से करता था अश्लील चैट पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, इस कंपनी के सभी कांट्रैक्ट किए रद्द, 3 साल की लगाई रोक पंजाब में Red Alert घोषित, लुधियाना, बठिंडा सहित 8 जिलों में जारी हुई चेतावनी निहंग सिंहों ने किया कमल भाभी का ‘सोधा’! शोरूम प्रमोशन के बहाने ले गए और गैरेज में कर दी हत्या

एअर इंडिया विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी, थाईलैंड में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

June 15, 2025 6:09 pm

today in focus

19 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

थाईलैंड के फुकेट द्वीप से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद आनन फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि सुरक्षापूर्ण तरीके से फ्लाइट AI-379 लैंड हो गई है।विमान में 156 यात्री सवार थे।

फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटराडार 24 के अनुसार, विमान ने शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे (0230 GMT) दिल्ली के लिए फुकेट हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर एक बड़ा चक्कर लगाकर वापस फुकेट आ पहुंचा।

इससे पहले लंदन जा रहा एअर इंडिया के एक विमान को तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई में लैंड कराया गया है। समाचार एजेंसी मे फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि यह फ्लाइट मुंबई से लंदन जा रही थी, जिसने सुबह 5.39 बजे उड़ान भरी थी।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि ईरान में स्थिति और उसके एअरस्पेस बंद होने के कारण कई विमानों का मार्ग या तो परिवर्तित किया जा रहा है या फिर विमानों को वापस मूल स्थान पर लैंड कराया जा रहा है।

विमान हादसे में 265 लोगों की मौत

गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट हादसे की शिकार हो गई। टेक ऑफ के कुछ सेकेंड के बाद ही विमान बी जे अस्पाताल के हॉस्टल से जाकर टकरा गई। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हॉस्टल में मौजूद कई लोगों की भी मौत हो गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, कुल 265 लोगों की जान चली गई।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special