स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह की पायलट गाडी पर हमला, 3 गिरफ्तार

वंदे भारत 24 इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह की पायलट गाड़ी पर कुछ नशे में धुत युवकों द्वारा ईट मार दी गई और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और वहां पर जमकर हंगामा किया जिसके चलते पुलिस द्वारा तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है आपको बता दें कि रात को

12:45 पर बलकार सिंह अपने घर वापस लौट रहे थे और श्री गुरु रविदास चौक के पास उनकी कार के साथ ही एक बहुत तेज रफ्तार में कार निकली जिसमें 3 युवक सवार थे वह तीनों नशे में इतने ज्यादा थे कि उनको कुछ होश भी नहीं थी उन्होंने बलकार की गाड़ी रुकवा दी फिर गनमैन के साथ बहस करने लगे इस दौरान एक युवक ने बलकार सिंह की पायलट गाड़ी पर ईट से हमला कर दिया सबसे पहले बलकार सिंह ने युवकों को शराबी हालत में देखते हुए उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश की इसके बावजूद युवक उनका पीछा करते रहे वह उनके घर तक आ गए और हंगामा करने लगे इसके बाद पुलिस द्वारा के उन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया
