Breaking News
पंजाब में खतरे की घंटी! रावी नदी उफान पर, कई गांवों का टूटा संपर्क, मची अफरा-तफरी पंजाब में 15 सालों से गोशाला में बंधक था उत्तराखंड का युवक,राज्यपाल और सांसद बलूनी की पहल से मिली आज़ादी लुधियाना में नीले ड्रम में मिली लाश, गले और पैरों में बंधी रस्सी, सनसनी फैल गई, पुलिस कर रही जांच मजीठिया के घर ऐसे रेड मारना और गिरफ्तारी गलत; AAP विधायक ने ही उठा दिया सवाल डिफॉल्टर घोषित हुआ मशहूर प्रॉपर्टी डीलर, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई से शहर में मचा हड़कंप 540 करोड़ की ड्रग मनी, पत्नी की संपत्ति में इज़ाफा — मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR की कॉपी आई सामने, जानिए क्या हैं आरोप पंजाब में AAP ने किए नए हलका इंचार्ज नियुक्त,इन 5 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी 2027 के चुनावों के बाद भगवंत मान को देश छोड़कर भागने नहीं देंगे — मजीठिया के घर पड़ी रेड से भड़कीं हरसिमरत बादल चुनाव प्रचार से गायब रहे राजा वड़िंग, अब आशु ने तोड़ी चुप्पी – कहा, “निमंत्रण का इंतज़ार क्यों? पार्टी के लिए खुद करना चाहिए था प्रचार” बरसात से पहले ही टूटी सड़कों ने खोल दी प्रशासन की पोल,जालंधर में सड़कें बनीं मौत का गड्ढा — कौन लेगा ज़िम्मेदारी?

डिफॉल्टर घोषित हुआ मशहूर प्रॉपर्टी डीलर, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई से शहर में मचा हड़कंप

June 26, 2025 8:21 pm

today in focus

21 Views

Vande BHarat 24 Exclusive

शहर में एक नामी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, शेर सिंह कॉलोनी, बस्तियात में स्थित एक रिहायशी कॉलोनी को नगर निगम ने अवैध घोषित कर दिया है। इस कॉलोनी का निर्माण “भवानी प्रॉपर्टी लिंकर्ज” नामक प्रतिष्ठित फर्म द्वारा करवाया गया था।

निगम ने नियमों का उल्लंघन करने पर फर्म को पहले नोटिस भेजा था, लेकिन समय पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर फर्म को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है। निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कॉलोनी में बिना अनुमति के प्रचार सामग्री और विज्ञापन लगाए गए थे। इसके बाद निगम की ओर से वह सामग्री हटाकर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यह कॉलोनी अवैध है और यहां प्लॉट न खरीदे जाएं।

नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे इस कॉलोनी में किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी डीलिंग से बचें, अन्यथा उन्हें भविष्य में कानूनी और वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सावधान रहें, जागरूक रहें — अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special