Breaking News
शिरोमणि अकाली दल प्रमुख ने की पदाधिकारियों और कोर कमेटी की घोषणा, देखें सुखबीर सिंह बादल की नई टीम भवानी प्रॉपर्टी डीलर पर FIR की प्रक्रिया शुरू: हाई वोल्टेज तारों के नीचे शेर सिंह कॉलोनी में काटी थी नाजायज कॉलोनी, धोखे से बेचे प्लॉट मजीठिया के नशा तस्करों से 100% संबंध, हमारे पास हैं ठोस सबूत: पूर्व DGP ने विजिलेंस के सामने खोले सारे राज बैंक की प्रताड़ना से दुखी कपड़ा व्यापारी दंपति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट और वीडियो में लगाए गंभीर आरोप ‘आप’ विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का निधन… CM मान ने जताया शोक जालंधर में ASI के बेटे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती; इलाके में हड़कंप, पुलिसकर्मी पिता को धमकाने आए थे बदमाश बिक्रम मजीठिया पर एक और केस की तैयारी, पुलिस को धमकाने का गंभीर आरोप — जानिए कितना गंभीर है मामला? जालंधर के ARMAAN अस्पताल पर शिकंजा कसने की तैयारी, मामूली ऑपरेशन में महिला टीचर की मौत से मचा हड़कंप जग्गू भगवानपुरिया की मां का क्यों किया गया कत्ल? बंबीहा गैंग ने पोस्ट डालकर बताई वजह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की सरेआम गोली मारकर हत्या, बंबीहा गिरोह ने ली जिम्मेदारी

जालंधर के ARMAAN अस्पताल पर शिकंजा कसने की तैयारी, मामूली ऑपरेशन में महिला टीचर की मौत से मचा हड़कंप

June 27, 2025 7:35 pm

today in focus

20 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

जालंधर शहर के नामी ARMAAN अस्पताल में मामूली ऑपरेशन के दौरान 30 वर्षीय सरकारी महिला टीचर की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतका स्पाइनल सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी, लेकिन ऑपरेशन के बाद उसकी मौत हो गई। अब पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

परिजनों की शिकायत के बाद महिला का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की 6 सदस्यीय विशेष टीम द्वारा किया गया। वहीं, इस पूरे मामले की शिकायत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंच चुकी है। परिवार ने जालंधर के सिविल सर्जन (MS) को भी लिखित शिकायत सौंपी है और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मृतक महिला एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद जब महिला की मौत हो गई, तो अस्पताल प्रबंधन ने मामले को दबाने के लिए समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। हालांकि, पीड़ित पक्ष अभी भी पूरी मजबूती से न्याय की लड़ाई लड़ रहा है।

परिवार ने ARMAAN अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समझौता नहीं हुआ, तो निश्चित रूप से उन्हें न्याय मिलेगा। इस घटना ने शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कई सामाजिक संगठन भी साथ आ गए हैं।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special