Punjab

आखिर क्यो 5 जून को खुलेंगे स्कूल ,जानिए कारण

आखिर क्यो 5 जून को खुलेंगे स्कूल

वंदे भारत 24-:  5 जून को खुलेंगे स्कूल बेशक सरकारी और निजी स्कूलों में एक जून से 30 जून 2023 तक गर्मियों की छुट्टियां है, लेकिन इसके बावजूद शिक्षा विभाग ने पंजाब में पांच जून को एक दिन के लिए स्कूल खोलने का निर्देश दिया है. दरअसल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। और विभाग के मुताबिक सभी अधिकारी, कर्मचारी और स्कूल के सभी कर्मचारी इस दिन को स्कूलों में मनाएंगे