Breaking News
शिरोमणि अकाली दल प्रमुख ने की पदाधिकारियों और कोर कमेटी की घोषणा, देखें सुखबीर सिंह बादल की नई टीम भवानी प्रॉपर्टी डीलर पर FIR की प्रक्रिया शुरू: हाई वोल्टेज तारों के नीचे शेर सिंह कॉलोनी में काटी थी नाजायज कॉलोनी, धोखे से बेचे प्लॉट मजीठिया के नशा तस्करों से 100% संबंध, हमारे पास हैं ठोस सबूत: पूर्व DGP ने विजिलेंस के सामने खोले सारे राज बैंक की प्रताड़ना से दुखी कपड़ा व्यापारी दंपति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट और वीडियो में लगाए गंभीर आरोप ‘आप’ विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का निधन… CM मान ने जताया शोक जालंधर में ASI के बेटे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती; इलाके में हड़कंप, पुलिसकर्मी पिता को धमकाने आए थे बदमाश बिक्रम मजीठिया पर एक और केस की तैयारी, पुलिस को धमकाने का गंभीर आरोप — जानिए कितना गंभीर है मामला? जालंधर के ARMAAN अस्पताल पर शिकंजा कसने की तैयारी, मामूली ऑपरेशन में महिला टीचर की मौत से मचा हड़कंप जग्गू भगवानपुरिया की मां का क्यों किया गया कत्ल? बंबीहा गैंग ने पोस्ट डालकर बताई वजह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की सरेआम गोली मारकर हत्या, बंबीहा गिरोह ने ली जिम्मेदारी

पंजाब में बड़ा हादसा: गौशाला में एक ही झटके में 35 गायों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

June 27, 2025 7:14 pm

today in focus

19 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

होशियारपुर जिले के कस्बा हरियाणा में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक गौशाला की छत गिरने से करीब 35 गायों की मौत हो गई। यह हादसा देर रात करीब 2:30 बजे हुआ, जब गौशाला की छत अचानक भरभराकर गिर गई।

हादसे के समय गौशाला में करीब 42 गायें मौजूद थीं, जिनमें से अधिकांश मलबे में दब गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। JCB मशीनों की सहायता से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

अब तक मलबे से 35 गायों के मृत शरीर निकाले जा चुके हैं, जबकि कुछ गायों को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग घटना से दुखी हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special