Breaking News
शिरोमणि अकाली दल प्रमुख ने की पदाधिकारियों और कोर कमेटी की घोषणा, देखें सुखबीर सिंह बादल की नई टीम भवानी प्रॉपर्टी डीलर पर FIR की प्रक्रिया शुरू: हाई वोल्टेज तारों के नीचे शेर सिंह कॉलोनी में काटी थी नाजायज कॉलोनी, धोखे से बेचे प्लॉट मजीठिया के नशा तस्करों से 100% संबंध, हमारे पास हैं ठोस सबूत: पूर्व DGP ने विजिलेंस के सामने खोले सारे राज बैंक की प्रताड़ना से दुखी कपड़ा व्यापारी दंपति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट और वीडियो में लगाए गंभीर आरोप ‘आप’ विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का निधन… CM मान ने जताया शोक जालंधर में ASI के बेटे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती; इलाके में हड़कंप, पुलिसकर्मी पिता को धमकाने आए थे बदमाश बिक्रम मजीठिया पर एक और केस की तैयारी, पुलिस को धमकाने का गंभीर आरोप — जानिए कितना गंभीर है मामला? जालंधर के ARMAAN अस्पताल पर शिकंजा कसने की तैयारी, मामूली ऑपरेशन में महिला टीचर की मौत से मचा हड़कंप जग्गू भगवानपुरिया की मां का क्यों किया गया कत्ल? बंबीहा गैंग ने पोस्ट डालकर बताई वजह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की सरेआम गोली मारकर हत्या, बंबीहा गिरोह ने ली जिम्मेदारी

मजीठिया के नशा तस्करों से 100% संबंध, हमारे पास हैं ठोस सबूत: पूर्व DGP ने विजिलेंस के सामने खोले सारे राज

June 27, 2025 7:21 pm

today in focus

6 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

पंजाब के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मजीठिया को नशा तस्करी और आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पंजाब पुलिस के पूर्व DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने मीडिया के सामने आकर मजीठिया के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए।

पूर्व DGP ने दावा किया है कि बिक्रम मजीठिया के नशा तस्करों से सीधे संबंध थे और उनके पास इसके 100 प्रतिशत ठोस सबूत मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मजीठिया को नशा तस्करों के साथ मिलीभगत से आर्थिक लाभ हुआ था।

चट्टोपाध्याय ने स्पष्ट किया कि वह आज सिर्फ अपना बयान दर्ज कराने नहीं आए थे, बल्कि विजिलेंस को इस मामले की पूरी पृष्ठभूमि बताने आए थे। उन्होंने बताया कि जब 2021 में बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, उस समय वह पंजाब के DGP थे और उन्होंने इस केस की निगरानी की थी।

पूर्व DGP ने कहा, “2021 में हमारे पास पहले से ही पक्के सबूत थे। आज भी सबूत मौजूद हैं। 2012-13 में भी मजीठिया के खिलाफ ठोस प्रमाण थे, लेकिन उस समय राज्य में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार थी और मजीठिया मंत्री थे, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस और नशा तस्करों पर नजर रखने के लिए एक एसआईटी बनाई गई थी। उस एसआईटी ने तीन रिपोर्टें सौंपी थीं, जबकि उन्होंने खुद अलग से एक रिपोर्ट दी थी, जो अब तक बंद है।

चट्टोपाध्याय ने कहा कि कुछ लोग ऐसी संस्थाओं को बदनाम करने का काम करते हैं। पुलिस में भी कुछ ‘काली भेड़ें’ हैं जो आम लोगों का शोषण करती हैं।

पूर्व DGP ने बर्खास्त इंस्पेक्टर इंदरप्रीत का जिक्र करते हुए बताया कि उसके खिलाफ 15 जांचें चल रही थीं और 4 एफआईआर दर्ज थीं, फिर भी उसे चार बार प्रमोशन दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांस्टेबल रैंक के एक व्यक्ति को सीधे इंस्पेक्टर बनाया गया और भगोड़े AIG राजजीत ने नशे से ही पूरी संपत्ति बनाई।

यह बयान आने के बाद माना जा रहा है कि बिक्रम मजीठिया की कानूनी परेशानियां और बढ़ सकती हैं। अब देखना होगा कि विजिलेंस ब्यूरो इन नए बयानों को केस में किस तरह से शामिल करता है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special