Breaking News
शिरोमणि अकाली दल प्रमुख ने की पदाधिकारियों और कोर कमेटी की घोषणा, देखें सुखबीर सिंह बादल की नई टीम भवानी प्रॉपर्टी डीलर पर FIR की प्रक्रिया शुरू: हाई वोल्टेज तारों के नीचे शेर सिंह कॉलोनी में काटी थी नाजायज कॉलोनी, धोखे से बेचे प्लॉट मजीठिया के नशा तस्करों से 100% संबंध, हमारे पास हैं ठोस सबूत: पूर्व DGP ने विजिलेंस के सामने खोले सारे राज बैंक की प्रताड़ना से दुखी कपड़ा व्यापारी दंपति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट और वीडियो में लगाए गंभीर आरोप ‘आप’ विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का निधन… CM मान ने जताया शोक जालंधर में ASI के बेटे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती; इलाके में हड़कंप, पुलिसकर्मी पिता को धमकाने आए थे बदमाश बिक्रम मजीठिया पर एक और केस की तैयारी, पुलिस को धमकाने का गंभीर आरोप — जानिए कितना गंभीर है मामला? जालंधर के ARMAAN अस्पताल पर शिकंजा कसने की तैयारी, मामूली ऑपरेशन में महिला टीचर की मौत से मचा हड़कंप जग्गू भगवानपुरिया की मां का क्यों किया गया कत्ल? बंबीहा गैंग ने पोस्ट डालकर बताई वजह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की सरेआम गोली मारकर हत्या, बंबीहा गिरोह ने ली जिम्मेदारी

भवानी प्रॉपर्टी डीलर पर FIR की प्रक्रिया शुरू: हाई वोल्टेज तारों के नीचे शेर सिंह कॉलोनी में काटी थी नाजायज कॉलोनी, धोखे से बेचे प्लॉट

June 27, 2025 7:12 pm

today in focus

8 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

जालंधर वेस्ट की शेर सिंह कॉलोनी में नाजायज ढंग से कॉलोनी काटकर नगर निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाने वाले कॉलोनाइजरों पर अब सरकार सख्त रुख अपना रही है। जानकारी के मुताबिक, बिजली की हाई वोल्टेज तारों के नीचे अवैध रूप से कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचे गए। इस मामले में भवानी प्रॉपर्टी डीलर का नाम सामने आया है।

नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए कॉलोनी को अवैध घोषित कर वहां “प्लॉट न खरीदें” का चेतावनी बोर्ड लगा दिया है। निगम के मेयर विनीत धीर के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। वहीं, अब भवानी प्रॉपर्टी डीलर के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

आरोप है कि डीलर ने कॉलोनी काटकर अपनी जेब तो भर ली, लेकिन लोगों को गुमराह कर अवैध तरीके से प्लॉट बेच दिए। इस पूरे मामले में नगर निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। कॉलोनी को लेकर पहले भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

सरकार की ओर से मिल रही सख्ती यह संकेत देती है कि पंजाब में अब अवैध कॉलोनियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special