12 Views
Vande Bharat 24 Exclusive
अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद अब उनके पिता सत्याजीत सिंह मजीठिया को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल, चीफ खालसा दीवान ने सत्याजीत मजीठिया की मेंबरशिप रद्द कर दी है। जानकारी के अनुसार, लगातार 15 बैठकों में गैरहाजिर रहने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
सिर्फ सत्याजीत मजीठिया ही नहीं, बल्कि उनके साथ 65 अन्य सदस्यों की मेंबरशिप भी रद्द कर दी गई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बिक्रम सिंह मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था। इस समय वह रिमांड पर हैं और मामले की जांच जारी है।

Author: Harsh Sharma
Journalist
100% LikesVS
0% Dislikes