Vande Bharat 24 Breaking
पंजाब सरकार ने आज एक बार फिर मंत्रिमंडल में विस्तार करते हुए लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह आज राजभवन, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।
सूत्रों के मुताबिक, संजीव अरोड़ा को उद्योग और एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही एनआरआई विभाग वर्तमान मंत्री कुलदीप धालीवाल से वापस ले लिया गया है और उनकी कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई है। धालीवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया है।
आम आदमी पार्टी की सरकार के तीन साल के कार्यकाल में यह सातवां मंत्रिमंडल विस्तार है। जानकारी मिल रही है कि इस दौरान कई अन्य मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल हो सकता है।

बता दें कि लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में संजीव अरोड़ा ने भारी जीत दर्ज की थी। उन्हें 35,179 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी आशु को 24,542, बीजेपी के जीवन गुप्ता को 20,323, और शिअद के परोपकार सिंह घुम्मन को 8,203 वोट मिले।
यह उपचुनाव आप विधायक गुरप्रीत बसी गोगी की जनवरी में हुई आकस्मिक मौत के चलते कराना पड़ा था।

Author: Harsh Sharma
Journalist