Vande Bharat 24 Exclusive
दिल्ली की तिहाड़ जेल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश का एक कुख्यात गैंगस्टर पैरोल (फरलो) पर रिहा होने के बाद फरार हो गया है। गैंगस्टर के फरार होने की सूचना तिहाड़ जेल प्रशासन ने तुरंत दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार फरार हुए गैंगस्टर की पहचान सोहराब के रूप में हुई है। उसे कुछ समय के लिए अपने परिवार से मिलने के लिए फरलो मिली थी और उसे दो दिन पहले तिहाड़ जेल वापस आकर सरेंडर करना था। लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद वह जेल नहीं लौटा।
बताया जा रहा है कि सोहराब ने लखनऊ में एक ही दिन में तीन हत्याओं को अंजाम दिया था, जिसके चलते उसे तिहाड़ जेल में सज़ा काटनी पड़ रही थी। अब उसके फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

इसी बीच एक अन्य घटना में, गोली चलने की आवाज सुनते ही एक जवान के साथी उसकी ओर दौड़े, लेकिन जब तक वे वहाँ पहुँचे, जवान की मौत हो चुकी थी।
फिलहाल यह साफ़ नहीं हो पाया है कि गोली अचानक चली थी या यह आत्महत्या का मामला है। इस पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, ताकि गोली चलने के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

Author: Harsh Sharma
Journalist