Breaking News
जालंधर में कांग्रेसी पार्षद पर संगीन धाराओं में मामला दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी पंजाब में 15,16,17 को बंद रहेंगे स्कूल, एक साथ 3 छुट्टियां गुरदासपुर: सांझ केंद्र की महिला इंचार्ज रिश्वतखोरी में गिरफ्तार, कई कर्मचारियों से जबरन वसूलती थी पैसे श्मशान घाट में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए भाजपा नेता, वीडियो वायरल थ्री स्टार कॉलोनी में आठ महीनों से सीवरेज जाम, घरों में घुस रहा गंदा पानी; लोगों ने दी धरने की चेतावनी जालंधर में कांग्रेस पार्षद बंटी नीलकंठ के साथ मारपीट मामले में निखिल अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ीं दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, 12 लोगों के दबे होने की आशंका प्रताप बाजवा की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दो मंत्रियों पर दर्ज किया केस भोलेनाथ से बस एक प्रार्थना: “पापा को कुछ न हो…” — अस्पताल के बाहर खड़ा बेटा बना सच्चा शिवभक्त जालंधर में कांग्रेसी पार्षद BUNTY NEELKANTH और AAP नेता NIKHIL ARORA के बीच मारपीट, मंदिर परिसर में मचा हंगामा

जालंधर में कांग्रेस पार्षद बंटी नीलकंठ के साथ मारपीट मामले में निखिल अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ीं

July 12, 2025 10:48 pm

today in focus

9 Views

जालंधर: कांग्रेस के पार्षद बंटी नीलकंठ के साथ मारपीट के मामले में वार्ड नंबर 68 के चुनाव में हार चुके प्रत्याशी निखिल अरोड़ा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जहां एक ओर बंटी नीलकंठ ने निखिल अरोड़ा पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है, वहीं अब एक अन्य व्यक्ति ने भी निखिल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

हर्ष शर्मा नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि निखिल अरोड़ा ने न सिर्फ बंटी नीलकंठ से, बल्कि उनके साथ भी मारपीट की है। हर्ष शर्मा के मुताबिक, चुनाव से पहले उन्होंने निखिल और उसके भाई को अपना दफ्तर किराए पर दिया था। लेकिन दोनों ने लंबे समय तक न तो किराया अदा किया और न ही बिजली का बिल चुकाया। साथ ही वे दफ्तर खाली करने को भी तैयार नहीं थे। हर्ष का कहना है कि निखिल ने उनके दफ्तर का सामान भी नुकसान पहुंचाया और तोड़फोड़ की।

बंटी नीलकंठ ने यह भी आरोप लगाया कि निखिल के भाई ने पहले भी गोली चलाई थी, लेकिन स्थानीय विधायक रमन अरोड़ा के दबाव में पुलिस ने उस समय एफआईआर दर्ज नहीं की थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Vande Bharat 24
Author: Vande Bharat 24

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special