CrimePunjab

जंडीयाला गुरु में वकील पर गोलीबारी, हालत गंभीर !

पंजाब में गोली बारी रुकने का नाम नहीं ले रही पंजाब के जिला अमृतसर में अज्ञात हमलावरों की तरफ से एक वकील पर फायरिंग की गयी है . जिस से वकील को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
बताया जा है रहा की अमृतसर के जंडियाला गुरु में लखविंदर सिंह नामक वकील सुबह अपने घर से कोर्ट जा रहा था तभी रास्ते में तीन युवकों ने उनकी कार पर हमला कर दिया, फिलहाल गोली चलने की वजह अभी तक पता नहीं लग पाई है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और जाँच शुरू कर दी गई है . सूचना मिलते ही पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO अस्पताल पहुँच गए। उन्होंने पुलिस को तात्कालिक सख्त कार्रवाई की हिदायत दी. DSP जंडियाला रविंदरपाल सिंह ने बताया कि हमले के मौके से पांच खोले मिली हैं। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी और गवाहों की मदद से कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *