breakingnews

हिमाचल के मंडी के सरकाघाट में पथ परिवहन निगम (HRTC)की यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

वन्दे भारत 24 : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है,कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बड़ा हादसा हो गया है यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी जिसमे 5 लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी के सरकाघाट में पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस खाई में गिर गई। इसमें 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं 3 की हालत गंभीर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 25 से ज्यादा यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, निगम की बस जामनी से सरकाघाट आ रही थी। इस दौरान सरकाघाट-जमनी-दुर्गापुर सड़क पर मसेरन तालगरा के पास सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मसेरन से सरकाघाट की ओर आ रही थी और जैसे ही वह एक तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस सीधी नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *