breakingIndianews

जम्मू-कश्मीर में मौसम की स्थिति अस्थिर होने के कारण आईटीबीपी की बस सिंध नदी में गिरी, बचाव अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा हादसा हुआ है। गांदरबल जिले में आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही बस कुल्लान में सिंध नदी में गिर गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। बुधवार को सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस नदी में गिर गई। हादसे के बाद राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। बस में सवार जवानों की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक किसी भी जवान का पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ले जा रही बस भारी बारिश के बीच गांदरबल जिले के कुल्लान में सिंध नदी में गिर गई। बस में सवार जवानों की तलाश और बचाव के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई जवान नहीं मिला है। साथ में ही कुछ हथियार भी गायब हैं। अब तक तीन हथियार बरामद किए गए हैं और अभियान अभी भी जारी है।

एसएसपी गांदरबल ने पुष्टि की है कि कुल्लान पुल के पास एक तीखे मोड़ पर बस का नियंत्रण खो गया, जिससे बस नदी में गिर गई। मौसम की स्थिति अस्थिर बनी हुई है, इसलिए अधिकारी ऊँचाई वाले और नदी से सटे मार्गों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतने का आग्रह कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *