JalandharnewsPoliticsPunjab

शहीद उधम सिंह की शहादत दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी द्वारा उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल अर्पित

वन्दे भारत 24 : शहीद उधम सिंह की शहादत दिवस के इस अवसर पर जिला प्रधान राजिंदर बेरी, विधायक बावा हेनरी, हल्का इंचार्ज सुरिंदर कौर और हल्का इंचार्ज नवजोत दाहिया ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जी ने अमृतसर के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए क्रांतिकारी उधम सिंह ने 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में घुसकर माइक ओ डायर की हत्या कर दी थी. ओ डायर कभी पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर रहे थे और जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए इन्हें जिम्मेदार माना जाता है. उन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर देश को खुशहाल बनाने में अहम योगदान दिया है, और ऐसे महान शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए।

इस मौके पर अरुण सहगल, ब्रह्म देव सहोता, डॉ. जसलीन सेठी, जगदीप सोनू संधर, एडवोकेट गुरजीत काहलों, एडवोकेट राजू अंबेडकर, नवदीप जरेवाल, सुदेश कुमार, अरुण रतन, रविंदर सिंह लाडी, प्रभ दयाल भगत, रषपाल जाखू, राकेश कुमार, रवि बग्गा, सुभाष ढल्ल, सुरिंदर चौधरी, सुखविंदर सोनू, मीनू बग्गा, एडवोकेट सूरज प्रकाश लाडी, सतपाल राय, अशोक हंस, हरदीप सिंह, करन सुमन, एडवोकेट विक्रम दत्ता, विपिन कुमार, अनिल कुमार, सुधीर घुग्गी, अनिल बिल्लू, और अशोक खन्ना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *