पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे को मिली धमकी
धमकी के एक घंटे बाद की फायरिंग
वन्दे भारत 24 : (Gurdaspur) पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर रंधावा पर फायरिंग हुई है। रंधावा का आरोप है कि यह हमला कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के इशारे पर हुआ, जिसने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी देने के एक घंटे बाद ही हमला हो गया। रंधावा ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके एक सहयोगी ने बेटे से मुलाकात की थी। सिर्फ एक घंटे बाद फायरिंग की घटना हुई। रंधावा ने कहा, “भगवंत मान और केजरीवाल ने पंजाब को गैंगस्टरों का अड्डा बना दिया है। राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची। “अब यह मामला सियासी रंग भी पकड़ रहा है, और विपक्ष कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरने लगा है।

