बेज्जती का बदला लेने के लिए की फिरौती भरी कॉल मांगा 5 करोड़
अमेरिका में बैठे मुख्य आरोपी के भाई को किया गिरफ्तार
वंदे भारत 24-: इंडस्ट्रीयलिस्ट नरिंद्र सिंह सग्गू को वाट्सएप पर कॉल करके 5 करोड़ की फिरौती न देने पर गोली मारने और परिवार के सदस्यों को उड़ा देने की धमकी
धमकी देने का मामला जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने ट्रेस कर लिया है।बता दें कि 25 मई को विदेश के नंबर से आए वाट्स एप कॉल के जरिए नरिंदर सिंह सग्गू से 5 करोड़ रुपए की फरौती मांगी गई थी। पैसे न देने पर उसने परिवार समेत गोलियां मारने की धमकी भी दी थी। काफी दिनों के डिप्रेशन के बाद नरिंदर सिंह सग्गू ने थाना 8 की पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने मामला ट्रेस कर लिया।
कॉल करने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्कि सग्गू की फैक्टरी में काम करने वाला आरोपी निकला है जिसे नौकरी से निकाल दिया गया था लेकिन अब वह अमेरिका में है। पुलिस ने अमेरिका में बैठे मुख्य आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर लिया है जिसने फरौती की रकम वसूलनी थी।

जालंधर कमिश्नरेट के विदेश से 5 करोड़ रुपए की अधिकारियों ने बताया कि नरिंद्र फिरौती के लिए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देगा जबकि डील होने के बाद जालंधर बैठा उसका भाई दीपक फिरौती की 5 करोड़ रुपए रकम वसूल लेगा।
सिंह सग्गू की फैक्टरी में विक्रम शर्मा पुत्र अजीत पाल शर्मा निवासी कालिया कॉलोनी काम करता है। वह अक्सर किसी न किसी बात को, लेकर विवाद करता था जिसके चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। उसके बाद विक्रम अमेरिका चला गया। विक्रम ने अपने सगे भाई दीपक से पुरानी रंजिश निकालने के लिए बात की।दोनों भाइयों ने एक साथ प्लानिंग की
पुलिस ने इंडस्ट्रियल की शिकायत आने के बाद संज्ञान लेते हुए काफी मशक्कत के बाद साइबर क्राइम सेल और टैक्निकल सेल की मदद से मामला ट्रेस कर लिया। थाना 8 की पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने देर शाम दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अमेरिका रहते मुख्य आरोपी विक्रम को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
