breakingIndianews

पीएम किसान योजना की 20वीं क़िस्त जारी, 9.7 करोड़ किसानों को मिला 20,500 करोड़ रुपए का लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है. देश के 9.7 करोड़ किसानों के खाते में अब कुल 20,500 करोड़ की राशि डाली जाएगी. पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की ये किस्त अपने बनारस दौरे के दौरान की है.

अब आपको ये बताते हैं कि किन किसानों के खाते में पीएम किसान योजना का ये पैसा नहीं आएगा। दरअसल जिन भी किसानों ने अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उनके खाते में किस्त ट्रांसफर नहीं होगी. इसके अलावा जिन किसानों ने भूमि सत्यापन नहीं किया है, उनकी किस्त भी अटक सकती ह। ऐसे किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर तुरंत अपना ई-केवाईसी कर सकते हैं.

पीएम किसान योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वकांक्षी योजना है, जिससे देशभर के तमाम किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. ये रकम साल में तीन अलग-अलग किस्तों में किसानों के खाते में डाली जाती है. दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में किसानों को राज्य सरकार की तरफ से भी इस योजना के तहत रकम दी जाती है. यानी यहां रहने वाले किसानों को पीएम किसान योजना का डबल फायदा मिल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *