newsPunjab

पेट्रोल भरवाने पर चमकी किस्मत, इनाम में निकली नई डिज़ायर कार

वन्दे भारत 24 : ( लुधियाना ) रणजीत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने लुधियाना स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर साढ़े बारह सौ रुपये का पेट्रोल भरवाया था और इस दौरान उन्हें एक कूपन भी मिला था। उस कूपन से आज रणजीत सिंह की डिज़ायर कार निकली और उस डिज़ायर कार को लेने के लिए रणजीत सिंह इंडियन ऑयल पंप पहुँचे जहाँ प्रबंधन ने भी उनका स्वागत किया और उन्हें कार सौंपी। इस दौरान इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रमुख भी मौके पर मौजूद थे।

इस अवसर पर इंडियन ऑयल कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि लुधियाना निवासी रणजीत सिंह नाम के व्यक्ति की किस्मत चमकी है और उन्होंने साढ़े बारह सौ रुपये के तेल के साथ यह कार जीती है, जिसके लिए उन्हें कंपनी की ओर से यह कार दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उन्हें एक उपहार भी दिया गया है। दूसरी ओर, ग्राहक रंजीत सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले उनकी किस्मत चमक गई है। रंजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने साढ़े बारह सौ रुपये का तेल खरीदा था। जिससे उनकी किस्मत चमक गई। उन्होंने इसके लिए ईश्वर का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *