शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष सुच्चा सिंह लंगाह के समर्थक के घर पर हुई फायरिंग
युवा अकाली नेता से मांगी गई थी 50 लख रुपए की फिरौती
वन्दे भारत 24 : मिली जानकारी के गुरदासपुर के सीमावर्ती कस्बा डेरा बाबा नानक के गांव वैरोके के रहने वाले शिरोमणि अकाली दल के युवा नेता हरसिमरत सिंह के घर पर बीती रात मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग की गई है जानकारी देते हुए अकाली नेता हरसिमरत सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें निशान सिंह नामक व्यक्ति द्वारा उन्हें फोन कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही थी लेकिन उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को भी की हुई है उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट से उसने सिक्योरिटी बी ली हुई है बीती रात मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनके घर पर अंधाधुंध फयरिंग कर दी और हमलावर मौके से फरार हो गए हमलावरों की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है वहीं उन्होंने मांग किया कि पंजाब पुलिस उनकी ओर उसके परिवार की सुरक्षा करें
वही मौके पर पहुंचे डेरा बाबा नानक के थाना प्रभारी ने कहा कि एक सीसीटीवी सामने आई है जिसमें हमलावरों ने घर पर फायरिंग की है मौके से 6 खोल बरामद किए गए हैं सीसीटीवी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

