EntertainmentInternationalJalandharnewsPunjab

” नशे में टल्ली ” पंजाब पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

वन्दे भारत 24: एक पुलिस कर्मचारी द्वारा नशे में धुत होकर स्कूटर चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते, लेकिन यह वीडियो जालंधर के मकसूदा इलाके का बताया जा रहा है, जिसे किसी राहगीर ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूटर चला रहा पुलिस अधिकारी किस तरह सड़क पर लड़खड़ाता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, स्कूटर चलाते हुए वह सामने से आ रही कार को भी ठीक से नहीं देख पाता और कार की तरफ दौड़ पड़ता है। इस बीच कोई हादसा हुआ या नहीं, यह तो पता नहीं, लेकिन इस तरह से नशे में गाड़ी चलाना पुलिस अधिकारी के लिए काफी भारी पड़ सकता था। वीडियो देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर पुलिस अधिकारी खुद नशे में गाड़ी चलाएगा, तो नशे में वाहन चलाने वालों को कैसे रोकेग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *