IndianewsPunjab

सिद्धू मूसेवाला के बुत पर हुई फायरिंग

माँ ने एक पोस्ट के जरिये कहा कि ” लोग न सिर्फ सिद्धू की मौत का अपमान कर रहे हैं, बल्कि अब उसकी यादों को भी मिटाने की कोशिश कर रहे हैं “

वन्दे भारत 24 : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की याद में बने बुत पर हाल ही में फायरिंग की घटना से उनकी मां चरण कौर बेहद दुःखी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट में लिखा, “हमारे बेटे की याद पर हमला, हमारी आत्मा पर जख्म है।” चरण कौर ने कहा कि कुछ लोग न सिर्फ सिद्धू की मौत का अपमान कर रहे हैं, बल्कि अब उसकी यादों को भी मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने मूर्ति को “प्यार और सम्मान की निशानी” बताते हुए कहा, “मेरा बेटा लोगों के हक की आवाज था। अब जब वह नहीं है, तब भी उसे चुप करवाने की कोशिश की जा रही है।” चरण कौर ने आगे कहा, “हमारी चुप्पी हमारी हार नहीं है। हर किसी को उसके किए की सजा एक दिन जरूर मिलेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *