JalandharnewsPoliticsReligion

जावेद अली खान बने शिव सेना लॉयन (मुस्लिम विंग) के जिला अध्यक्ष

वन्दे भारत 24 : शिव सेना लॉयन की एक विशेष बैठक आज स्थानीय पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता युवा चेयरमैन सुनील अहीर ने की। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अरोड़ा के दिशा-निर्देशों के तहत, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार बंटी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जावेद अली खान को सर्वसम्मति से जालंधर जिला अध्यक्ष (मुस्लिम विंग) के पद पर नियुक्त किया गया। उन्हें विधिवत चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया और संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जावेद अली खान ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह तन, मन और धन से संगठन के कार्यों को निभाएंगे और शिव सेना लॉयन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर सुनील कुमार बंटी और सुनील अहीर ने संयुक्त रूप से कहा कि शिव सेना लॉयन सभी धर्मों का सम्मान करती है और समाज में समरसता बनाए रखने के लिए कार्यरत है। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि पार्टी द्वारा नशे के खिलाफ एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *