JalandharnewsPunjab

सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्र में बाढ़ का खतरा, 50 गांवों और 10 हजार एकड़ फसल पर संकट

वन्दे भारत 24 : पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्र में दरिया ब्यास के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिसको लेकर किसानों में भय का माहौल पाया जा रहा है। किसानों ने बाढ़ को लेकर अपनी समस्याएं भी बताई हैं। किसानों ने कहा कि उनके अपने स्तर पर बनाई गई बांध भी दिन-प्रतिदिन कमजोर होती जा रही हैं, जिनकी रखरखाव वे स्वयं पैसे जुटाकर कर रहे हैं। अगर आने वाले दिनों में मंड क्षेत्र में बाढ़ आती है, तो इसमें लगभग 40 से 50 गांव प्रभावित होंगे और 10 हजार एकड़ फसल खराब हो सकती है।

हर साल मंड क्षेत्र को जहां बाढ़ का सामना करना पड़ता है, वहीं बोई हुई फसल डूबते देखकर किसानों के हाथों से आंसू तक निकल आते हैं। मंड क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार प्रशासन के सामने गुहार लगाई जा रही है कि उन्हें आने वाली मुसीबत से बचाया जाए और बोई हुई फसल बर्बाद न हो, इसके लिए कोई प्रभावी समाधान किया जाए।

किसानों द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता और इससे निपटने के लिए अपने स्तर पर गांव-गांव जाकर प्रति एकड़ हिसाब से चंदा भी इकट्ठा किया जा रहा है। जिससे साफ झलकता है कि प्रशासन की कहीं न कहीं ढीला दिख रहा है, जिसके कारण किसानों को स्वयं यह सब करना पड़ रहा है। बांधों की रख-रखाव किसानों द्वारा की जा रही है। हरिके पतन से लगातार फ्लड गेट खोलने की अपील भी किसानों द्वारा की जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर और बाढ़ से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *