breakingIndiaInternationalJalandharnewsPunjabWorld

कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित (Kap’s Cafe) पर दोबारा फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली जिम्मेदारी

वन्दे भारत 24 : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे (Surrey) शहर स्थित कैफे (Kap’s Cafe) पर एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. ये दूसरी बार है जब उनके कैफे को निशाना बनाया गया है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक कार में बैठकर कैफे की ओर गोलीबारी करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच गोल्डी ढिल्लों नामक एक गैंगस्टर ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. उसने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दावा किया कि हमला उसी के गिरोह ने किया है.

हालांकि अभी तक फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कपिल शर्मा की ओर से अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. बता दें कि गोल्डी ढिल्लों खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताता है. गोल्डी ने एक ऑनलाइन पोस्ट में लिखा कि ‘राम राम सभी भाइयों को , आज जो फायरिंग हुई कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर सरे में, उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेता है.

इससे पहले पिछले महीने की 10 जुलाई को भी कपिल शर्मा के Kap’s Cafe पर फायरिंग हुई थी. इसका वीडियो भी सामने आ गया था. हमलावर ने कार से पिस्टल निकाली और तड़ातड़ 10 से 12 राउंड फायर किए. पिछली बार हुई फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी. हरजीत सिंह लड्डी NIA की मोस्ट वांटेड आतंकवादी की लिस्ट में शामिल है और BKI (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) से जुड़ा है. लड्डी ने कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान को लेकर इस हमले को अंजाम देने की बात कही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *