news

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा ,नेशनल हाईवे 707 पर ब्रेक फेल, चालक ने चट्टान से भिड़ा दी कार !

वन्दे भारत 24 : पांवटा साहिब। मौत को मात देने वाली चालाकी और सेकंडों में लिया गया फैसला ! नेशनल हाईवे-707 पर हेवना के पास आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब एचपी 08A 5489 नंबर की ऑल्टो कार के ब्रेक अचानक फेल हो गए। कार पत्ता से शिलाई की ओर जा रही थी, तभी हेवना के मोड़ पर चालक ने देखा कि ब्रेक जवाब दे चुके हैं। सामने गहरी खाई और नीचे सैकड़ों फीट की मौत, लेकिन चालक ने बिना घबराए तुरंत कार को मोड़कर सड़क किनारे चट्टान से टकरा दिया।

चट्टान से जोरदार टक्कर की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन सवार सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर कार दूसरी ओर चली जाती तो खाई में गिरकर टुकड़े-टुकड़े हो सकती थी।
स्थानीय लोगों ने चालक की हिम्मत और त्वरित निर्णय की जमकर सराहना की। हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर वाहन को सुरक्षित स्थान पर हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *