Punjab

कल से पंचक होंगे शुरू, इन उपायों को करने से होगा आपको लाभ

वंदे भारत 24 -: पंचांग के अनुसार जब भी चन्द्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, भाद्रप्रद, उत्तराभाद्रपद तथा रेवती नक्षत्र में गोचर करता है तो इस घटना को पंचक कहा जाता है। धार्मिक परंपराओं में पंचकों को अशुभ मान कर शुभ कार्य करने की मनाही की गई है।

इस काल में समस्त प्रकार के शुभ व मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। इस माह भी 9 जून को सुबह 6.02 बजे पंचक आरंभ हो जाएंगे जो 13 जून 2023 तक रहेंगे।

अगर आपके भी घर में है बांस का पौधा तो ध्यान रखें ये नियम वरना अनर्थ हो जाएगा

ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार यदि आप पंचककाल में किसी खास वजह से कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान से उपाय करने होंगे। इन उपायों से पंचकों का प्रभाव नष्ट हो जाता है और आपको कोई दुष्प्रभाव नहीं झेलना पड़ता। जानिए इन उपायों के बारे में

पंचक शांति के उपाय

पंचक में घर की छत नहीं डलवानी चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है परन्तु यदि आप छत डलवाने से पहले मजदूरों को मिठाई खिलाएं और फिर कार्य करें तो पंचक का दुष्प्रभाव काफी हद तक खत्म हो जाता है।

यदि इस दौरान आपको दक्षिण दिशा में यात्रा करनी हो तो हनुमानजी को प्रणाम करें और उसके बाद यात्रा करें। आपको निश्चित रूप से यात्रा का शुभ फल प्राप्त होगा।

अगर पंचकके दौरान आपको मजबूरीवश किसी नए कार्य को आरंभ करना पड़े तो उसके पहले 11 बार गायत्री मंत्र का जप करें। इससे आपको लाभ होगा और नया कार्य आपके लिए शुभ रहेगा।