AccidentnewsPunjab

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरी कार, ड्राइवर ने शीशा तोड़कर बचाई जान

वन्दे भारत 24: लुधियाना। दोराहा के पास स्थित गांव रामपुर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार नहर में गिर गई। हादसे के बाद कार चालक ने फिल्मी अंदाज़ में शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। उसे मामूली चोटें आई हैं।

कार चालक करणवीर सिंह बराड़, जो फरीदकोट का रहने वाला है, ने बताया कि वह अपनी कार से चंडीगढ़ जा रहा था। जैसे ही वह रामपुर नहर पुल के पास पहुंचा, अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। टक्कर से बचने की कोशिश में उसका नियंत्रण बिगड़ गया और कार खंभे से टकराकर सीधे नहर में जा गिरी।

करणवीर ने बताया कि बड़ी मशक्कत के बाद उसने कार का शीशा तोड़कर खुद को बाहर निकाला। इस दौरान बाइक सवार पुल पर खड़ा सब कुछ देखता रहा, लेकिन जब मदद मांगी गई तो वह वहां से भाग निकला।

नहर में गिरी कार को गोताखोरों और जेसीबी की मदद से कई घंटे बाद बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही दोराहा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *