Accidentbreakingnews

कुल्लू में सैंज–लारजी मार्ग पर पागल नाला के पास भयंकर भूस्खलन, संपर्क कटा

वन्दे भारत 24 : कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड के कारण राज्यों को काफी नुकसान हुआ है। दरअसल, पिछले कुछ समय से बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज सैंज–लारजी मार्ग पर पागल नाला के पास भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ से अचानक गिरे मलबे और चट्टानों के कारण सड़क पूरी तरह बाधित हो गई।

भूस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें मलबा सड़क पर गिरते हुए साफ देखा जा सकता है। इस घटना के चलते लारजी और सैंज का संपर्क कट गया है। भूस्खलन के कारण 15 पंचायतो का संपर्क बाधित हुआ है। दूसरी ओर भूस्खलन से आधे रास्ते में ही लोग फंस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *