CrimeJalandharnewsPunjab

बच्ची के कत्ल में गिरफ्तार नाना-नानी को लेकर पुलिस ने किया खुलासा

वन्दे भारत 24: जालंधर। थाना भोगपुर के नजदीकी गांव डल्ला में 6 महीने की दोहती की हत्या के मामले में पुलिस ने नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान नानी दिलजीत कौर नाना तरसेम सिंह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि पठानकोट के रहने वाले सलिन्द्र कुमार पुत्र रतन चंद ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 6 माह की बच्ची घर से गायब है। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर भोगपुर थाने मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पता चला कि बच्ची का नाना-नानी ने कत्ल करके टोल प्लाजा के पास स्टार ढाबे की पिछली जगह पर बच्ची को फेंक दिया था। पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर लिया है।

इस मामले में दोनों नाना-नानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 4 शादियां कर चुकी मनिंदर कौर मासूम बच्ची को छोड़कर प्रेमी पोती को नाना-नानी तरसेम और दिलजीत ने महज इसलिए मार डाला, क्योंकि वह मां की ममता के लिए रो रही थी। चुप नहीं हो रही थी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। सलिन्द्र कुमार की शादी मनिंदर कौर पुत्री तरसेम सिंह वासी डल्ला से अढ़ाई साल पहले हुई थी।

शादी के बाद उसके घर एक लड़की अलीजा पैदा हुई थी जिसकी उम्र 6 महीने है। 15 दिन पहले सुलिन्द्र कुमार अपनी पत्नी और बेटी अलीजा को खुद अपने ससुराल छोड़ कर गया था। कुछ दिन बाद जब वह दोबारा ससुराल आया तो उसकी पत्नी और उसकी बेटी अपने ससुराल में थी। 7 अगस्त को सुबह सलिन्द्र अपनी ड्यूटी पर चला गया तो 8 अगस्त शाम को स्वयं सलिन्दर कुमार ने अपनी पत्नी मनिंदर कौर को फोन किया और पूरे परिवार का हालचाल पूछा पर पत्नी ने बेटी अलीजा के बारे में कुछ भी नहीं बताया। पुलिस ने बताया कि लड़की के माता-पिता को पता चल गया था कि मनिंदर के किसी ओर लड़के के साथ संबंध बन गए है।

जिसके बाद वह परेशान हो गए। दरअसल, नाना-नानी बेटी की पहली बच्ची को भी पाल-पोस रहे है, लेकिन अब एक ओर बच्ची की देखभाल करने से वह परेशान हो गए। महिला कुछ दिन पहले प्रेमी को घर में लेकर भी आई थी, जिसका पता मां-बाप को पता चल गया था। अब तक की पूछताछ और जांच में सामने आया है कि 6 माह बेटी अलीजा को रक्षाबंधन के दिन मां मनिंदर कौर ने अपने मायके डल्ला में छोड़ दिया और प्रेमी संग फरार हो गई। वह उससे शादी करना चाह रही है। पुलिस ने मां मनिंदर कौर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में आगे भी और खुलासे की संभावना है। वहीं बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *