EntertainmentJalandharnewsPunjabTransportation

चंडीगढ़ में VIP नंबर की लगी रिकॉर्ड तोड़ बोली, ” CH01-DA-0001 ” बिका 36.43 लाख में

जालंधर/चंडीगढ़ । चंडीगढ़ की रीजनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) द्वारा आयोजित फैंसी नंबरों की ई-नीलामी ने इस बार नए कीर्तिमान बनाए हैं। सबसे खास नंबर CH01-DA-0001 को 36.43 लाख रुपये में खरीदा गया, जिससे यह अब तक का सबसे महंगा नंबर बन गया है।

अन्य नंबरों की बोलियाँ

CH01-DA-0003 – ₹17.84 लाख,CH01-DA-0009 – ₹16.82 लाख,CH01-DA-0005 – ₹16.51 लाख,CH01-DA-0007 – ₹16.50 लाख,CH01-DA-0002 – ₹13.80 लाख,CH01-DA-9999 – ₹10.25 लाख

पिछली नीलामी की झलक

इससे पहले CH01-CW सीरीज की नीलामी में भी शानदार प्रतिसाद मिला था। उस समय विभाग को ₹2.26 करोड़ का राजस्व मिला था और 0001 नंबर ₹16.50 लाख में बिका था।

कौन कर सकता है बोली?

ई-नीलामी में केवल चंडीगढ़ के निवासी भाग ले सकते हैं। इसके लिए नेशनल ट्रांसपोर्ट पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है। सबसे ऊँची बोली लगाने वाले को राशि जमा करने के बाद नंबर आवंटित किया जाता है।

चंडीगढ़ में फैंसी नंबर अब सिर्फ वाहन की पहचान नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल बन चुके हैं। लाखों की बोलियाँ इस बात का सबूत हैं कि शौक की कोई कीमत नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *