वन्दे भारत 24 न्यूज़ का किसी ओर वेब पोर्टल, चैनल, न्यूज़ पेपर ओर सोशल प्लेटफार्म से कोई भी सम्बन्ध नहीं है।
Breaking News
मजीठिया के करीबी की गिरफ्तारी: जालंधर-अमृतसर कनेक्शन भी सामने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर तेज़ी से काम कर रही सरकारी टीमें CM रेखा गुप्ता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन से ज्यादा आतंकियों को किया गिरफ्तार संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारी की मौत, बहन ने हत्या का शक जताया लोहियां में मां-बेटी से दरिंदगी—पुलिस का कड़ा शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ़्तार पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की घोषणा, राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ जालंधर में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, बस स्टैंड अनिश्चितकाल के लिए बंद जालंधर बच्ची हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही बरतने पर ASI मंगतराम डिसमिस, पुलिस कमिश्नर का सख्त रुख आप नेता दलजीत राजू पर तड़के 1:30 बजे चली गोलियां, बाल-बाल बची जान फगवाड़ा: दिनदिहाड़े घर में चोरी, लाखों की नकदी और सोने के गहने चोरी

सीवरेज कर्मी को XUV चालक ने कुचला, कर्मियों ने दी बंद की चेतावनी

December 1, 2025 9:40 am

today in focus

107 Views

वन्दे भारत 24: जालंधर। लाडोवाली रोड पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, सफाई कर्मियों द्वारा सीवरेज साफ किया जा रहा था। इस दौरान XUV 700 कार ने सड़क पर सीवरेज साफ कर रहे कर्मी को देखें बिना उस पर गाड़ी के दोनों टायर चढ़ा दिए। घटना में सफाई कर्मी बुरी तरह से कुचल दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घायल अवस्था में अन्य कर्मियों द्वारा पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा कार चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर कर्मियों में इस घटना को लेकर भारी रोष पाया जा रहा है। कर्मियों ने नगर निगम कमिश्नर और मेयर विनीत धीर पर आरोप लगाए है कि दोनों अधिकारियों में से कोई भी पीड़ित का हाल जानने के लिए नहीं पहुंचा है।

कर्मियों का कहना है कि दोनों अधिकारियों के पास पीड़ित कर्मी को देखने के लिए समय नहीं है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर घायल कर्मी को कुछ हो जाता है तो वह नगर निगम दफ्तर में कामकाज बंद कर देंगे। शहर का कामकाज कर्मियों द्वारा बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मी 8 से 10 हजार में काम करते है। उन्होंने कहा कि ये कर्मी अभी कच्चे है। कर्मियों ने घायल कर्मी का खर्चा प्रशासन को उठाने की अपील की है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special