Punjab

गायक हंसराज हंस के भाई परमजीत ने ज्योति नूरां के खिलाफ खोला मोर्चा,नूरां की बढ़ी मुश्किलें

वंदे भारत :  ज्योति नूरा की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं आपको बता दें  सूफी सिंगर ज्योति नूरां का विवाद से पुराना नाता चलता आ रहा है। दरअसल कुछ दिन पहले जालंधर के नकोदर रोड स्थित रेस्टोरेंट में उनके साथियों ने फोटो खिंचवाने आए फैंस पर नशे की हालत में तलवारों से हमला कर दिया था।

इस मामले को लेकर अब गायक और सांसद हंसराज हंस के भाई परमजीत हंस ने भी मोर्चा खोल दिया है दरअसल परमजीत हंस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे उन्होंने कहा कि फैंस के साथ बदतमीजी करने वालों का बायकॉट कर देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ज्योति नूरां एक बदमाश है और यह उन्होंने साबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि ज्योति नूरां का एक दिन उसका रवैया ही उसको मरवाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील कृत्ये हुए कहा कि आप ज्योति नूरां के शो को बायकॉट करें। रविवार की रात जालंधर के नकोदर चौक के पास ज्योति नूरा व उनके साथियों ने एक शख्स से खूब मारपीट की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। दरअसल, वह युवक ज्योति नूरां का फैन था और उससे फोटो खिंचवाने की जिद कर रहा था।