वन्दे भारत 24 न्यूज़ का किसी ओर वेब पोर्टल, चैनल, न्यूज़ पेपर ओर सोशल प्लेटफार्म से कोई भी सम्बन्ध नहीं है।
Breaking News
मजीठिया के करीबी की गिरफ्तारी: जालंधर-अमृतसर कनेक्शन भी सामने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर तेज़ी से काम कर रही सरकारी टीमें CM रेखा गुप्ता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन से ज्यादा आतंकियों को किया गिरफ्तार संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारी की मौत, बहन ने हत्या का शक जताया लोहियां में मां-बेटी से दरिंदगी—पुलिस का कड़ा शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ़्तार पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की घोषणा, राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ जालंधर में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, बस स्टैंड अनिश्चितकाल के लिए बंद जालंधर बच्ची हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही बरतने पर ASI मंगतराम डिसमिस, पुलिस कमिश्नर का सख्त रुख आप नेता दलजीत राजू पर तड़के 1:30 बजे चली गोलियां, बाल-बाल बची जान फगवाड़ा: दिनदिहाड़े घर में चोरी, लाखों की नकदी और सोने के गहने चोरी

जालंधर से सांसद चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुरे वक्त में छोड़ा जालंधर का साथ।

December 1, 2025 9:05 am

today in focus

89 Views

चमकौर साहिब में कस्सी से मिट्टी बोरियों में भरते आए नज़र

वन्दे भारत 24: जालंधर से सांसद चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुरे वक्त में जालंधर का रुख तक नहीं किया। चुनाव से पहले चन्नी ने जालंधर में घर और ऑफिस होने का दावा कर लोगों का भरोसा जीता था, लेकिन मुश्किल घड़ी में वे जालंधर वासियों से दूरी बनाए रहे।

जब पंजाब के कई इलाके बाढ़ की चपेट में थे और जालंधर के लोग अपने सांसद की राह देख रहे थे, उस समय चन्नी चमकौर साहिब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कस्सी से मिट्टी बोरियों में भरते नज़र आए। इस दौरान वे वहीं लोगों की मदद करते दिखे, जबकि जालंधर वासियों ने खुद को लावारिस महसूस किया। लोगों का कहना है कि वोट तो चन्नी ने जालंधर से लिए, मगर संकट की घड़ी में वे किसी काम नहीं आए।

इसी बीच, जालंधर के बाढ़ग्रस्त इलाकों में आम आदमी पार्टी के मंत्री महेंद्र भगत और पवन टीनू राहत कार्य करते दिखे। भाजपा के सुशील रिंकू, जो लोकसभा चुनाव में हार गए थे, वे भी लगातार प्रभावित परिवारों के बीच जाकर सहयोग कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से जिला प्रधान बेरी और नेत्री सुरेंद्र कौर ने जालंधर के प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

अब जालंधर के लोग यह सोचने पर मजबूर हैं कि उन्होंने चन्नी को जिताकर आखिर क्या हासिल किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special