breakingIndiaNATIONALnewsPolitics

उपराष्ट्रपति चुनाव परिणाम घोषित, सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। एनडीए प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन ने जीत हासिल करते हुए देश के नए उपराष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त किया है। चुनाव परिणाम की घोषणा राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने की।

राधाकृष्णन को इस चुनाव में 452 मत मिले, जबकि विपक्ष की ओर से मैदान में उतरे सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी. सुर्दशन रेड्डी को केवल 300 वोट ही प्राप्त हो सके।
भाजपा की ओर से यह भी दावा किया गया है कि इस चुनाव में बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *