breakingPoliticalPoliticsPunjabReligion

जालंधरः बाबा मोहन दास आश्रम पहुंचे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री को दिखाई हरी झंडी

जालंधर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज जालंधर स्थित बाबा मोहन दास आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्यपाल ने कहा कि हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से पंजाब के कई गांव प्रभावित हुए हैं। इस आपदा में अनेक घर क्षतिग्रस्त हुए, जबकि पशुधन का भी बड़ा नुकसान हुआ। प्रभावित गांवों को फिर से बसाने का काम पंजाब सरकार, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ और कलाकारों के सहयोग से चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आश्रम की ओर से लगातार राहत सामग्री भेजी जा रही है। केंद्र सरकार पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान कर चुकी है और आगे और आर्थिक मदद दी जाएगी।

कटारिया ने कहा कि बाढ़ का पानी सूखने के बाद गांवों में सफाई अभियान शुरू किया गया है। जिन लोगों के घर पूरी तरह ढह गए हैं, उन्हें पंजाब सरकार द्वारा पूरा मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *