breakingPunjab

कपूरथला: अदालत में पेशी के दौरान आरोपी फरार, पुलिस तीन दिन से तलाश में

कपूरथला में लूट और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति अदालत में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है।जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त को प्रभु नाथ वर्मा (फगवाड़ा निवासी) और उनके साथी से कुछ युवक ने मारपीट करके सोने के आभूषण लूट लिए थे। घटना के बाद थाना सिटी पुलिस ने गांव खोथड़ां निवासी बलड और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज किया।पुलिस के अनुसार, आरोपी बलड को दो दिन पहले स्थानीय अदालत में पेश करने ले जाया गया, लेकिन पेशी के दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।थाना सिटी पुलिस के एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *