Punjab

हाइपरटेंशन और डायबिटीज कंट्रोल को लेकर सेहत और परिवार कल्याण विभाग ने प्रोटोकॉल किया जारी

हाइपरटेंशन विश्व स्तर पर होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण

वंदे भारत 24 -: पंजाब से बड़ी खबर सेहत और परिवार कल्याण विभाग की तरफ शुक्रवार को हाइपरटेंशन और डायबिटीज कंट्रोल प्रोटोकॉल जारी की गई। इस समय पंजाब के 10 जिलों को इस स्कीम के तहत कवर किया जा रहा है, जबकि अब इसे पांच अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। ऐसे में स्कीम के अधीन कवर किए जा रहे जिलों की संख्या 15 हो जाएगी। मिशन डायरेक्टर नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब डॉ. अभिनव त्रिखा और डायरेक्टर सेहत एवं परिवार भलाई विभाग पंजाब डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और इस का रोग पैटर्न भी संचारी बीमारियां से गैर संचारी बीमारियों में बदल रहा है। जो कि गैर-सेहतमंद जीवन शैली का नतीजा है।
हाइपरटेंशन विश्व स्तर पर होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण है। इससे लगभग 10.5 मिलियन मौतें हुई हैं। पंजाब में हाइपरटेंशन का प्रचलन 37.7 (एनएफएचएस – 5 है, जो यह दिखाता है कि पंजाब की बड़ी संख्या आबादी हाइपरटेंशन के साथ प्रभावित है। डॉ. त्रिखा ने बताया कि पंजाब ने आईएचसीआई को सफलतापूर्वक लागू किया हैक्योंकि बीपी कंट्रोल संबंधित 62 प्रतिशत मरीज सामने हैं। उन्होंने भागीदारों को सेहतमंद जीवन शैली की आदतेंं अपनाकर अपने व्यवहार को बदलने और ऐसी आदतों संबंधी दूसरों को भी जागरूक करने के लिए मिलकर काम करन के लिए कहा। चंडीगढ़ ब्यूरो