वन्दे भारत 24 न्यूज़ का किसी ओर वेब पोर्टल, चैनल, न्यूज़ पेपर ओर सोशल प्लेटफार्म से कोई भी सम्बन्ध नहीं है।
Breaking News
मैं TIPS देने के लिए तैयार हूं, उन्हें कैसे PERFORM करना चाहिए’, विपक्ष को पीएम मोदी की नसीहत मुंबई में बढ़ता प्रदूषण बना चिंता का विषय, महानगरों की सूची में बढ़ी परेशानी फगवाड़ा हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, परिवार बाल-बाल बचा मजीठिया के करीबी की गिरफ्तारी: जालंधर-अमृतसर कनेक्शन भी सामने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर तेज़ी से काम कर रही सरकारी टीमें CM रेखा गुप्ता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन से ज्यादा आतंकियों को किया गिरफ्तार संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारी की मौत, बहन ने हत्या का शक जताया लोहियां में मां-बेटी से दरिंदगी—पुलिस का कड़ा शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ़्तार पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की घोषणा, राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ जालंधर में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, बस स्टैंड अनिश्चितकाल के लिए बंद

मोहालीः सुबह-सुबह जिम मालिक को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार

December 1, 2025 1:17 pm

today in focus

77 Views

मोहालीः जिले के फेज-2 में आज सुबह करीब 4:50 बजे जिम मालिक पर बाइक सवारों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। घटना में घायल जिम मालिक की पहचान विक्की के रूप में हुई है। विक्की पर बाइक सवार बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। जिसमें उसे 4 गोलियां लगी। बताया जा रहा हैकि चारों गोलियां टांगों पर लगी हैं। घटना में घायल जिम मालिक को देखकर जिम का ट्रेनर उसे बाइक पर इंडस अस्पताल में उपचार करवाने लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ अस्पताल में रेफर कर दिया।

वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते पीड़ित का परिवार मौके पर पहुंचा और उन्होंने रंजिश में हमले का आरोप लगाया है। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज और बाइक पर हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चंडीगढ़ के कजहेड़ी के एक होटल में भी फायरिंग की है। विक्की जिम के बाहर अपनी बलेनो कार में लेटा हुआ था, तभी बाइक पर आए बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। जिम मालिक की टांगों में गोलियां लगी हैं।

मौके पर मौजूद मार्केट फेज-2 के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना फेज-1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि फायरिंग किसने की। प्रत्यक्षदर्शी संदीप सिंह ने बताया कि घटना 4.50 से 5 बजे के बीच की है। हम अपना काम कर रहे थे, तभी आवाजें आईं। लगा कि पटाखे चले हैं, तभी इतने में एक लड़का निकल कर गया। उसने बताया कि गोली चली है। जब आए तो देखा कि घायल यहां लेटा हुआ था। उसकी टांगों से खून बह रहा था। जिम में जो लड़के आए थे, उसे अस्पताल ले गए।

मौके पर पहुंचे SI जसवंत सिंह ने कहा कि जो बंदा इंजर्ड है, वे हॉस्पिटल में है। सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। अभी पता कर रहे हैं कि कितने लोग थे और कहां से आए। बलेनो कार को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक विक्की 7 साल से मोहाली के फेज-2 में जिम चला रहा है। परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 बेटे हैं। एक बेटा 4 साल तो दूसरा एक साल का है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special