breakingNATIONAL

दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड से तबाही, 24 की मौत; सड़क संपर्क टूटा, हजारों पर्यटक फंसे

दार्जिलिंग, 6 अक्तूबर —


Heavy rain and landslides in Darjeeling, West Bengal on Sunday have claimed 24 lives so far, including 7 children. Several people are still reported missing. The torrential rain caused many houses to collapse and be swept away by debris.

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रविवार को हुई भारी बारिश और लैंडस्लाइड से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 7 बच्चे शामिल हैं। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। तेज बारिश के कारण कई घर मलबे में दब गए और बह गए।

लैंडस्लाइड के चलते दार्जिलिंग और सिक्किम का सड़क संपर्क देश के बाकी हिस्सों से टूट गया है, जिससे हजारों पर्यटक फंस गए हैं। दार्जिलिंग-कर्सियांग के बीच नेशनल हाइवे टूट गया है, जबकि मिरिक और दूधिया के पास लोहे का पुल टूटने से दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी का वैकल्पिक रास्ता भी बंद है।

इधर, अलीपुरदुआर में रेल ट्रैक डूबने के कारण तीन ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के कई चाय बागान भी जलमग्न हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में करीब 16 इंच बारिश दर्ज की गई — जो 1998 के बाद सबसे ज्यादा है।

मौसम विभाग ने दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में मंगलवार सुबह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश के चलते 6 और 7 अक्तूबर को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है और वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्तूबर तक स्थगित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *