breakingBusinessNATIONAL

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, देशभर में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीज़ल

विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का असर अब भारतीय पेट्रोल पंपों पर भी दिखाई देने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार सुबह पेट्रोल और डीज़ल के दामों में कटौती की है। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में ईंधन के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत घटकर 65.70 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड की कीमत 61.94 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। इसी कारण घरेलू बाजार में तेल की कीमतों में कमी आई है।

नॉएडा में पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर ₹94.71 प्रति लीटर और डीज़ल 8 पैसे घटकर ₹87.67 प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पटना में पेट्रोल 58 पैसे घटकर ₹105.53 प्रति लीटर और डीज़ल 55 पैसे सस्ता होकर ₹91.77 प्रति लीटर हो गया है।

चारों महानगरों में आज के भाव इस प्रकार हैं—

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीज़ल ₹87.62 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.44, डीज़ल ₹89.97
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.76, डीज़ल ₹92.35
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95, डीज़ल ₹91.76

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *