breakingPoliticalPunjab

अकाली दल को बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा ने थामा बीजेपी का दामन

13,OCTOBER

चंडीगढ़। पंजाब में तरनतारन उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है। अकाली दल के वरिष्ठ नेता और फतेहगढ़ साहिब जिले के पूर्व जिला प्रभारी जगदीप सिंह चीमा ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनकी पार्टी जॉइनिंग चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की मौजूदगी में हुई। इस मौके पर बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

जगदीप सिंह चीमा के साथ-साथ उनके कई समर्थक भी बीजेपी में शामिल हुए हैं, जिससे अकाली दल को बड़ा झटका माना जा रहा है। चीमा 2012 में अमलोह से और 2022 में फतेहगढ़ साहिब से अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वे पंजाब की राजनीति में एक जाना-पहचाना चेहरा माने जाते हैं।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने अकाली दल और कांग्रेस दोनों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता आज भी बेअदबी की घटनाओं पर जवाब चाहती है और न तो अकाली दल और न ही कांग्रेस उन्हें कभी माफ करेगी। बिट्टू ने ऐलान किया कि भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और जनता के बीच जाकर नया विश्वास कायम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *