पंजाब में मुठभेड़: सिंगर बंटी बैंस पर फायरिंग मामले का आरोपी रणबीर राणा घायल होकर गिरफ्तार

Mohali, Punjab — The accused involved in the recent firing at a hotel owner and Punjabi singer Bunty Bains in Chandigarh’s Sector-38 was injured in a police encounter on Sunday morning. The accused, identified as Ranbir Singh Rana, is reportedly associated with the notorious Lucky Patial gang.
10,NOVEMBER .
Mohali, Punjab — चंडीगढ़ सेक्टर-38 में होटल संचालक और पंजाबी सिंगर बंटी बैंस पर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहा आरोपी रणबीर सिंह राणा रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी कुख्यात गैंगस्टर लक्की पटियाल गिरोह से जुड़ा हुआ है।
सीआईए खरड़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रणबीर राणा भुखड़ी रोड के पास मौजूद है। सुबह करीब 8:20 बजे पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान आरोपी ने पुलिस पर तीन राउंड फायर किए, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और मौके पर ही काबू कर लिया गया।
मोहाली पुलिस के एसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि रणबीर राणा लंबे समय से वांछित था। इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपी अर्शजोत और जश्न को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मौके से एक हथियार भी बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

