Crime

आप नेताओं के करीबी कुख्यात शारब तस्कर सोनू टैंकर वाला 600 पेटी सेहत के साथ पकड़ा गया

एक आप विधायक का था पूरा संरक्षण

क्रिमिनल के साथ आप नेताओं का ये रिश्ता क्या कहलाता है ?

वंदे भारत आप नेताओं के खासम खास सोनू टैंकर वाला जिसको एक आप विधायक का पूरा मिल रहा था संरक्षण, इस वक्त जालंधर से एक बड़ी खबर आई है। जालंधर पुलिस ने तीन बड़े शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक इनके नामों का खुलासा नहीं किया है। पुलिस दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इनके नामों का खुलासा करेगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए तस्करों में एक का नाम सोनू टैंकर वाला है.

थाना-6 की पुलिस ने देर रात 600 पेटी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक शराब तस्कर की पहचान सूर्या एन्क्लेव के पास ठाकुर सिंह कॉलोनी (बशीरपुरा) निवासी सोनू टैंकर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोनू अपने डीजल टैंकर में शराब की तस्करी करता था। पुलिस अभी यह नहीं बता रही है कि गिरफ्तार सोनू तस्कर और उसके तीन साथियों के पास से कितनी शराब बरामद हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इन तीनों तस्करों के पास से 600 पेटी अवैध शराब जब्त की है.
एक तस्कर इन सबका मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। उसने एक बड़ा पैलेस किराए पर लिया था, जिसमें शराब का भंडारण कर तस्करी की जाती थी। फिलहाल पुलिस इस तस्कर को बचाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही पुलिस इन आरोपियों को लाएगी सामने और होगी इनकी पहचान फिलहाल पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली है।