पंचकूला में 11वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव शुरू, सीएम सैनी बोले—‘बच्चों की प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट मंच’
पंचकूला में 11वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां देशभर से आए वैज्ञानिकों, शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्रों ने भाग लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में शामिल होकर विज्ञान व नवाचार को प्रोत्साहन देने वाली विभिन्न प्रदर्शनी और गतिविधियों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह महोत्सव पंचकूला के लिए गौरव की बात है, क्योंकि इसका आयोजन यहां दूसरी बार हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन ने बच्चों और युवाओं को एक व्यापक मंच प्रदान किया है, जहां वे विज्ञान की दुनिया को करीब से समझते हुए नई तकनीकों और शोध के तरीकों से रूबरू हो सकते हैं। उनके अनुसार, इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों की जिज्ञासा बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और नवोन्मेषक बनने की दिशा में प्रेरित भी करते हैं।
सीएम सैनी ने कहा, “इस महोत्सव से बच्चों की वेल्यू बढ़ती है। उन्हें कई तरह की जानकारी मिलती है और नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। यहां वे विज्ञान के व्यावहारिक आयामों को जानते हैं, जिससे उनके आत्मविश्वास और समझ में बढ़ोतरी होती है।”
कार्यक्रम में विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों और स्टार्टअप्स ने अपनी नवीन तकनीकों और शोध मॉडल्स की प्रदर्शनी भी लगाई। विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, अंतरिक्ष विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और कृषि नवाचार से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करना

